Hindi Patrika

कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या

Published on June 25, 2024 by Vivek Kumar

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की इंदौर इकाई के पदाधिकारी की शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त. पुलिस. उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि एमजी रोड थाना क्षेत्र में भाजयुमो की शहर इकाई के उपाध्यक्ष मोनू कल्याण (35) की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कल्याणे की गिनती राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी समर्थकों में होती थी। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को तब अंजाम दिया गया, जब कल्याण रविवार को शहर में आयोजित 'भगवा यात्रा' के झंडे-बैनर लगवा रहे थे। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान अर्जुन और पीयूष के रूप में हुई है और उनकी तलाश जारी है।

Categories: राष्ट्रीय समाचार मध्य प्रदेश