Hindi Patrika

Aaj bharat band hai kya?

Published on August 21, 2024 by Vivek Kumar

आज को पुरे देश में 21 अगस्त 2024 के दिन भारत बंद रहेगा।आरक्षण को लेके ये बंद रखा गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेके एक फैसला सुनाया था. इसके विरुद्ध आज भारत बंद रहेगा। 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया, जिसमें राज्यों को SC और ST (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) समूहों के भीतर उप-श्रेणियां (सब-कैटेगरी) बनाने की अनुमति दी गई। यह फैसला कुछ समूहों को पसंद नहीं आ रहा है,वे मानते हैं कि यह उप-श्रेणीकरण आरक्षण की को कमजोर करता है। भारत बंद का समर्थन करने वाले लोग सरकार से को इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

बंद के दौरान क्या रहेगा बंद, क्या चालू

भारत बंद के दौरान कुछ प्रमुख सेवाएं और सुविधाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जबकि कई सेवाओं के बंद रहने की संभावना है। जैसे:
  • चालू सेवाएं: आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस, अस्पताल, और मेडिकल सेवाएं चालू रहेंगी। इन सेवाओं पर बंद का असर नहीं होगा, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के मिलती रहें।
  • बंद सेवाएं: सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन, और अन्य यातायात सेवाओं के बंद रहने की संभावना है। इसके अलावा, निजी कार्यालय और अन्य गैर-आवश्यक सेवाएं भी बंद रह सकती हैं। स्कूलों और कॉलेजों के बंद रहने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन इस पर स्थानीय प्रशासन के निर्णयों पर निर्भर करेगा।

Categories: राष्ट्रीय समाचार