Hindi Patrika

अरुणाचल-असम सीमा विवाद, छह समितियों का पुनर्गठन

Published on July 14, 2024 by Vivek Kumar

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने असम के साथ सीमा विवाद की मौजूदा स्थिति की जांच के लिए छह क्षेत्रीय समितियों का पुनर्गठन किया है। गृह और अंतरराज्यीय सीमा मामलों के विभाग ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा है कि क्षेत्रीय समितियों के लिए संदर्भ की शर्तें (टीओआर) एक जून, 2022 को जारी मूल अधिसूचना में निर्धारित प्रावधानों द्वारा शासित होंगी। राज्य के छह जिलों पक्के केसांग, पापुम पारे, कामले, लोअर सियांग, लोअर दिबांग घाटी और लोंगडिंग में सीमा विवाद अब भी बना हुआ है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री बियुराम वाहगे को पक्के केसांग जिले के लिए समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पापुम पारे जिले के लिए भूमि प्रबंधन मंत्री बालो राजा को अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद नबाम रेबिया, दोईमुख विधायक नबाम विवेक, पापुम पारे के डीसी और एसपी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। न्याय मंत्री केंटो जिनी को लोअर सियांग जिले के अध्यक्ष जबकि वाणिज्य और उद्योग मंत्री न्यातो डुकम कामले जिला क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष हैं।

Categories: राज्य समाचार