Hindi Patrika

Ayodhya News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप

Published on August 3, 2024 by Vivek Kumar

[caption id="attachment_8878" align="alignnone" width="1200"]Bulldozer action initiated against gangrape accused SP leader Moid Khan Bulldozer action initiated against gangrape accused SP leader Moid Khan[/caption] अयोध्या में किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। यह बेकरी सरकारी और अनुसूचित जाति की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी। बीकापुर विधायक अमित सिंह और पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद बीकापुर विधायक ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस के प्रभाव के कारण आरोपी के खिलाफ लापरवाही बरती गई थी। मोईद खान पर कई भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप भी लगा है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार की जांच में यह अवैध कब्जा सामने आया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी राज करन नय्यर ने पूरे मामले की निगरानी की और पल-पल की जानकारी प्राप्त की। गत सोमवार को किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसके सहयोगी राजू ने ढाई महीने से किशोरी का दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। इस मामले में पूराकलंदर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएम योगी ने इस मामले को विधानसभा में भी उठाया और स्थानीय पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को राजस्व टीम ने आरोपी की बेकरी की जांच की, जिसमें अवैध कब्जा पाया गया। आरोप है कि इसी बेकरी में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई थी, जिससे उसे भयादोहन किया जा रहा था। अयोध्या में एक अन्य प्राथमिकी सपा नेता मोहम्मद रशीद और जय सिंह राणा पर भी कोतवाली नगर में दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि उन्होंने महिला अस्पताल में जाकर पीड़िता और उसके परिवार को सुलह के लिए धमकाया।

Categories: राज्य समाचार उत्तर प्रदेश