Hindi Patrika

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में CRPF जवान शहीद, जोरीबाम जिले की घटना, एक पुलिसकर्मी घायल

Published on July 15, 2024 by Vivek Kumar

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार के 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है। हमले के बाद आसपास के पहाड़ी इलाकों से मोंगबुंग में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं आज जिरीबाम जिले में एक सशस्त्र समूह के हमले और उसमें सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को भी गांव में गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। रविवार के हमले के बाद मोंगबुंग में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षाकर्मियों का एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। रविवार सुबह सीआरपीएफ और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमले की निंदा की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पुलिस ने बताया कि हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार के 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में की गई है।

Categories: राज्य समाचार