Hindi Patrika

Ducati ने लांच की सिंगल सिलेंडर की दमदार बाइक Hypermotard 698 Mono

Published on July 12, 2024 by Vivek Kumar

इटली की सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लांच किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया में सिंगल सिलेंडर की सबसे दमदार बाइक है। लग्जरी सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में दुनिया की सबसे दमदार सिंगल सिलेंडर बाइक को लांच कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक को किस कीमत पर लांच किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लांच हुई बाइक - डुकाटी की ओर से भारत में आधिकारिक तौर पर Hypermotard 698 Mono बाइक को लांच कर दिया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह सिंगल सिलेंडर बाइक्स में सबसे ताकतवर बाइक है। कंपनी इस बाइक के जरिए उन लोगों को आकर्षित करेगी जो अपनी बाइक को शहर और ट्रैक दोनों पर चलाना चाहते हैं। खासियत कंपनी की ओर से इस बाइक में वाई शेप के फाइव स्पोक अलॉय व्हील्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें डबल सी एलईडी हेडलाइट को भी दिया गया है। बाइक में ऊंची और फ्लैट सीट दी गई है। इसमें हाई फ्रंट मडगार्ड को दिया गया है। डुकाटी की इस बाइक में कॉर्नरिंग एबीएस, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी विली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, डुकाटी पावर लांच जैसे फीचर्स को दिया गया है। दमदार इंजन कंपनी ने Hypermotard 698 Mono बाइक में 659 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिससे इसे 77.5 हॉर्स पावर के साथ 63 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही स्पोर्ट, रोड, अर्बन और वैट राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बाइक को एल्यूमिनियम हँडलबार और 3.8 इंच की एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश किया गया है। कीमत कंपनी की ओर से Hypermotard 698 Mono बाइक को 16.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लांच किया गया है। इस बाइक को भारत में डुकाटी ने अपने क्लासिक रेड कलर में पेश किया है। डुकाटी के मुताबिक बाइक की डिलीवरी की शुरूआत भी जुलाई 2024 के आखिर से कर दी जाएगी।

Categories: ऑटोमोबाइल समाचार