Hindi Patrika

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, धुबरी में सबसे अधिक लोग प्रभावित

Published on July 14, 2024 by Vivek Kumar

असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालांकि राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घटने लगा है। गुवाहाटी स्थित भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि असम के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कोकराझार जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा शुक्रवार रात जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया कि राज्य में बाढ़ के कारण सात और लोगों की मौत हो गई है। वहीं 23 जिलों में 12.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। धुबरी जिले में सबसे अधिक 3.18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कलियाबोर में अस्थायी आश्रय में बाढ़ प्रभावित लोग।

Categories: राज्य समाचार