बाढ़ से अमेरिका के आयोवा में लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर
Published on June 25, 2024 by Vivek Kumar
अमेरिका के आयोवा राज्य में कई दिनों से चल रही बारिश के कारण आई बाढ़ ने लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर किया है। अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है। आयोवा के राक पैली में सुबह दो बजे सायरन बजने लगे और लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। इसके कारण क्षेत्र की नदी राक में बारिश से जलस्तर बढ़ गया है और यह तटों को तोड़ते हुए शहर में घुस रहा है।
Categories: अंतरराष्ट्रीय समाचार