Hindi Patrika

जम्मू-कश्मीर: पाहलगाम में आतंकी हमला, 26 पर्यटकों की मौत – इंसानियत कांप उठी

Published on April 23, 2025 by Vivek Kumar

[caption id="attachment_22356" align="alignnone" width="1200"]jammu-and-kashmir-terrorist-attack-in-pahalgam-26-tourists-killed-humanity-trembled jammu-and-kashmir-terrorist-attack-in-pahalgam-26-tourists-killed-humanity-trembled[/caption] जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम की खूबसूरत बैसारन घाटी मंगलवार को आतंक की चीखों से गूंज उठी। एक भीषण आतंकी हमले में कम से कम 26 पर्यटकों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गोलियों की आवाज़ और चीख-पुकार

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। बैसारन, जो केवल पैदल या घोड़े से ही पहुँचा जा सकता है, वहां करीब से फायरिंग की गई। हमलावरों ने निशाना सीधे आम पर्यटकों को बनाया।

आंखों देखा हाल

एक महिला, जिनके पति को सिर में गोली मारी गई, ने पीटीआई को फोन पर बताया, “मेरे पति को सामने से गोली मारी गई, साथ ही सात और लोग भी घायल हो गए।” घायलों को स्थानीय लोगों ने मदद से नीचे लाया अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगाया गया, जबकि कई को स्थानीय लोगों ने खच्चरों से नीचे पहुँचाया।

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 नागरिकों की सूची:

  1. सुशील नथ्याल - इंदौर
  2. सैयद आदिल हुसैन शाह - पहलगाम
  3. हेमंत सुहास जोशी - मुंबई
  4. विनय नरवाल - हरियाणा (भारतीय नौसेना अधिकारी)
  5. अतुल श्रीकांत मोनी - महाराष्ट्र
  6. नीरज उधवानी - उत्तराखंड
  7. बिटन अधिकारी - कोलकाता
  8. सुदीप न्यौपाने - नेपाल
  9. शुभम द्विवेदी - कानपुर
  10. प्रशांत कुमार सतपथी - ओडिशा (मलाश्वर)
  11. मनीष रंजन - बिहार
  12. एन रामचंद्रन - केरल
  13. संजय लक्ष्मण लली - ठाणे
  14. दिनेश अग्रवाल - चंडीगढ़
  15. समीर गुहार - कोलकाता
  16. दिलीप दासाली - मुंबई
  17. जे सचंद्र मोली - विशाखापत्तनम
  18. मधुसूदन सोमिसेट्टी - बेंगलुरु
  19. संतोष जागड़ा - पुणे
  20. मंजूनाथ राव - कर्नाटक
  21. कस्तुबा गनवोटे - पुणे
  22. भरत भूषण - बेंगलुरु
  23. सुमित परमार - गुजरात
  24. यतेश परमार - गुजरात
  25. टैगहल्यिंग - अरुणाचल प्रदेश
  26. शैलेशभाई एच. हिमतभाई कालठिया - गुजरात
पूरा देश इस दुखद घटना से स्तब्ध है। मृतकों को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। यह हमला सिर्फ कश्मीर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के दिल को चीर गया है। यह एक मानवीय त्रासदी है, जिस पर निंदा के शब्द भी कम पड़ते हैं। हम शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
"कश्मीर में खून की होली फिर से खेली गई है – पर इंसानियत का सूरज डूबने नहीं देंगे."

Categories: राष्ट्रीय समाचार