जेपी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता
Published on June 28, 2024 by Vivek Kumar
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को गुरुवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन में इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद जब उच्च सदन की बैठक प्रारंभ हुई तो सभापति धनखड़ ने नड्डा को उच्च सदन का नेता घोषित किया। नड्डा इसी वर्ष गुजरात से निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे हैं और उनका कार्यकाल 2030 तक है।
Categories: राष्ट्रीय समाचार