Hindi Patrika

केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत का निधन

Published on July 11, 2024 by Vivek Kumar

केदारनाथ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 68 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह 25+ धामी आदि ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया। हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। रावत ने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ सीट से चुनाव जीतकर पहली बार उत्तराखंड विधानसभा में जगह बनाई थी। हालांकि, 2017 में रावत चुनाव हार गई थीं, लेकिन 2022 में वे भाजपा के टिकट पर एक बार फिर केदारनाथ से विधायक निर्वाचित हुईं।

Categories: राज्य समाचार