Hindi Patrika

मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान

Published on July 10, 2024 by Vivek Kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक रूप से 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल' पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में असाधारण सेवाओं के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने यहां एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद 'एक्स' पर लिखा, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल पुरस्कार प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मै इसे भारत की जनता को समर्पित करता हूं।' वर्ष 1698 में यीशू के प्रथम प्रचारक और रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट द्वारा स्थापित 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल' रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

Categories: राष्ट्रीय समाचार