Hindi Patrika

एशियाई देशों के बीच अराजकता न फैलाए नाटो : चीन

Published on July 12, 2024 by Vivek Kumar

चीन ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर दूसरों की कीमत पर सुरक्षा का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उससे कहा कि वह एशियाई देशों के बीच ऐसी अराजकता न फैलाए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह बयान नाटो द्वारा चीन पर यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को 'बढ़ावा देने' का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने संवाददाताओं से कहा कि नाटो द्वारा यूक्रेन के मुद्दे पर चीन की जिम्मेदारी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना अनुचित है और इसके पीछे गलत इरादे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर चीन का रुख निष्पक्ष है। यूक्रेन में जारी युद्ध के चलते चीन ने अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों से अपने संबंध तोड़ लिए हैं और उसने कीव में रूस के बढ़ते हमलों की निंदा करने से भी इनकार कर दिया है। इसी के साथ चीन ने युद्ध के बाद से रूस के साथ अपने व्यापार को बढ़ाया है, जिससे उसे पश्चिमी प्रतिबंधों के प्रभाव का कम सामना करना पड़ रहा है।

Categories: अंतरराष्ट्रीय समाचार