ऋचा चड्ढा और अली फजल ने बेटी के जन्म की घोषणा की
Published on July 20, 2024 by
Vivek Kumar

अभिनेत्री ऋचा चड्डा और अभिनेता अली फजल ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि बेटी का जन्म मंगलवार को हुआ। दंपति ने कहा कि हमें 16.07.24 को एक स्वस्थ बच्ची के जन्म लेने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं। चड्ढा (37) और फजल ने 2020 में शादी की थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण विवाह समारोह 2022 तक के लिए टाल दिया गया था। उन्होंने इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर गर्भावस्था की जानकारी दी थी। साल 2013 में फिल्म 'फुकरे' में पहली बार साथ अभिनय करने वाले चड्डा और अली ने 2016 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।