Hindi Patrika

फ्रांस को 2-1 से हरा कर यूरो 2024 के फाइनल में स्पेन

Published on July 11, 2024 by Vivek Kumar

स्पेन की तरफ से 16 वर्ष के यामल ने 21वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके चार मिनट बाद डैनी ओल्मो ने निर्णायक गोल किया। लैमिन यामल यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए जिसकी मदद से स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से हराकर यूरो 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। फ्रांस ने रैंडल कोलो मुआनी के आठवें मिनट में काइलियन एमबाप्पे के क्रास पर हेडर से किए गए गोल के दम पर शुरुआती बढ़त हासिल की लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। स्पेन की तरफ से 16 वर्ष के यामल ने 21वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके चार मिनट बाद डैनी ओल्मो ने निर्णायक गोल किया। यामल ने मैच के बाद कहा कि शुरू में गोल खाने के बाद हम मुश्किल स्थिति में थे। मैंने सिर्फ गेंद पर कब्जा किया और उसे सही तरह से गोल में डाला।

Categories: खेल समाचार फुटबॉल समाचार