Hindi Patrika

सलमान को लॉरेंस के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने कर्नाटक से पकड़ा, कहा था- जिंदा रहना है तो बिश्नोई मंदिर जाकर माफी मांगो

Published on November 14, 2024 by Vivek Kumar

सलमान खान को मंगलवार सुबह एक बार फिर से धमकी दी गई थी। मुंबई कंट्रोल रूम में आए एक संदेश में कहा गया था कि अगर सलमान खान काले हिरण के शिकार पर बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी नहीं मांगते या 5 करोड़ रुपए नहीं चुकाते, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी देने वाले आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम विक्रम है। मामले की जांच के लिए पुलिस आरोपी को मुंबई लाएगी। यह घटना सोमवार रात (4 अक्टूबर) को मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक संदेश प्राप्त होने के बाद सामने आई। आधी रात के समय एक अधिकारी की नजर उस संदेश पर पड़ी। संदेश में लिखा था, "अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे। हमारी गैंग आज भी एक्टिव है।"

सलमान को अक्टूबर में दो बार धमकी मिली:

  • 25 अक्टूबर: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस में एक संदेश भेजा गया, जिसमें 2 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। कहा गया था कि अगर सलमान और जीशान पैसे नहीं देते, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में मुंबई पुलिस ने नोएडा से 20 साल के मोहम्मद तैयब को गिरफ्तार किया था।
  • 30 अक्टूबर: सलमान को धमकी भरे संदेश भेजने के मामले में 56 साल के आजम मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भेजे गए संदेश में कहा गया था कि अगर सलमान 2 करोड़ नहीं देते, तो उन्हें मार दिया जाएगा।

धमकियों के बीच सिकंदर फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान:

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जान से मारने की धमकियों के बावजूद सलमान शूटिंग के लिए हैदराबाद के फेमस ताज फलकनुमा पैलेस पहुंचे हैं। सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए पैलेस को कड़ी सुरक्षा घेराबंदी में रखा गया है। होटल को शानदार रोशनी से सजाया गया है, और फिल्म क्रू एक दिन पहले ही होटल पहुंच चुका था। शूटिंग की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। यह वही स्थान है जहाँ सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी हुई थी।

Categories: राष्ट्रीय समाचार