Hindi Patrika

बाबा सिद्दीकी हत्या में पुणे से तीन और आरोपी गिरफ्तार

Published on October 24, 2024 by Vivek Kumar

पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक हरियाणा निवासी भी शामिल है। इस पर शूटर और मुख्य साजिशकर्ता के बीच महत्त्वपूर्ण कड़ी होने का संदेह है। अमित हिसाम सिंह कुमार (29) को हरियाणा से पकड़ा गया, जबकि तीन लोगों को बुधवार देर शाम पुणे से गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) सभी पुणे के निवासी हैं। पुलिस को संदेह है कि कुमार हत्या की साजिश रचने और अंजाम देने में शामिल था।

Categories: राष्ट्रीय समाचार