Viral Video: मैगी का क्रेज घर से लेकर पहाड़ों तक हर जगह देखने को मिलता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहाड़ों में मैगी बेचने वाला एक दिन में कितनी कमाई कर सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसका दिलचस्प जवाब दे दिया है।
पहाड़ों की ठंड में मैगी स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पहाड़ों पर एक छोटा सा स्टॉल लगाकर मैगी बेचते हुए नजर आता है। इस वीडियो में उसने यह एक्सपेरिमेंट किया कि पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में कितनी कमाई हो सकती है।
70 रुपये की मैगी, ग्राहकों की लग गई लाइन
इंस्टाग्राम पर yeah_badal नाम से पेज चलाने वाले कंटेंट क्रिएटर बादल ठाकुर ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों पर गर्म-गर्म मैगी बनाते हुए दिखाई देते हैं। ठंडे मौसम में लोग मैगी खाने के लिए तेजी से उनके स्टॉल पर पहुंचने लगे।
300 प्लेट मैगी बेचकर हुई तगड़ी कमाई
वीडियो के अनुसार बादल ठाकुर ने एक प्लेट मैगी की कीमत 70 रुपये रखी थी। ठंड और पहाड़ी माहौल में लोगों की भीड़ लग गई और देखते ही देखते उन्होंने पूरे दिन में करीब 300 प्लेट मैगी बेच दी।
एक दिन की कमाई सुनकर लोग रह गए हैरान
वीडियो के अंत में कंटेंट क्रिएटर ने अपनी दिनभर की कमाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 70 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से 300 मैगी बेचकर उन्होंने एक दिन में करीब 21 हजार रुपये कमा लिए।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब तो लगता है पहाड़ों पर जाकर मैगी स्टॉल खोलना पड़ेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में पूछा, क्या यहां इंटर्नशिप मिल सकती है।