
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रचार के आखिरी दिन Narendra Modi आज उत्तर 24 परगना जिले के Barrackpore में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांकीनाड़ा स्थित जलेबी मैदान में होने वाली यह रैली भाजपा के चुनावी अभियान का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:45 बजे जलेबी मैदान पहुंचेंगे। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले इस रैली के जरिए वे न केवल बैरकपुर बल्कि आसपास की कई विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे।
स्वतंत्रता संग्राम की धरती से ‘सोनार बांग्ला’ का संदेश
बैरकपुर ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा रहा है। इस मंच से पीएम मोदी एक बार फिर ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को दोहराते हुए विकास और बदलाव का संदेश दे सकते हैं।
जूट मिल और औद्योगिक मुद्दों पर रहेगा फोकस
यह इलाका कभी बंगाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र रहा है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने भाषण में जूट मिल श्रमिकों की समस्याएं, बंद पड़ी फैक्ट्रियां और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
मजदूर, महिला और युवा वोटर पर नजर
प्रचार का अंतिम प्रहार
सोमवार शाम के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में यह रैली भाजपा के लिए अंतिम और निर्णायक प्रहार मानी जा रही है, जिससे पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी रैली
कांकीनाड़ा और आसपास के इलाकों को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से कवर किया गया है। एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जलेबी मैदान के आसपास सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है।
भाजपा का दावा है कि इस रैली में बैरकपुर के इतिहास की सबसे बड़ी भीड़ जुट सकती है।