देश में Census 2027 को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। पहली बार लोगों को स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प दिया गया था, जो 17 अप्रैल से 1 मई तक चला। अब अगले चरण में 2 मई से 31 मई तक अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
इस दौरान अधिकारी लोगों से कुल 33 सवाल पूछेंगे, जिनका जवाब देना जरूरी होगा। अगर आपने स्वगणना के दौरान कोई जानकारी नहीं भरी है, तो उसे इस सर्वे में जोड़ा जा सकता है।

कितने अधिकारी जुटे हैं?
जानकारी के अनुसार, इस अभियान में करीब 10 हजार अधिकारी लगाए गए हैं। ये अधिकारी आपके द्वारा पहले भरी गई जानकारी को चेक करेंगे और जरूरत पड़ने पर नई जानकारी भी जोड़ेंगे।
क्या होंगे ये 33 सवाल?
परिवार से जुड़े 8 सवाल
परिवार में कुल कितने सदस्य हैं
घर में रहने वाले लोगों की संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
मुखिया का लिंग
मुखिया की जाति
घर अपना है या किराये का
घर में कुल कमरे कितने हैं
कितने विवाहित जोड़े रहते हैं
पानी, सफाई और ऊर्जा से जुड़े 10 सवाल
पीने के पानी का मुख्य स्रोत
पानी कितनी आसानी से मिलता है
घर में रोशनी का साधन
शौचालय है या नहीं
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
स्नानघर है या नहीं
रसोईघर की उपलब्धता
खाना बनाने का ईंधन
मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज
मकान से जुड़े 7 सवाल
मकान संख्या
जनगणना मकान संख्या
फर्श किस सामग्री का है
दीवार किस सामग्री की है
छत किस चीज़ की बनी है
मकान का उपयोग
मकान की वर्तमान स्थिति
घरेलू साधनों से जुड़े 8 सवाल
रेडियो है या नहीं
टीवी है या नहीं
इंटरनेट सुविधा
कंप्यूटर या लैपटॉप
मोबाइल या टेलीफोन
साइकिल, स्कूटर या मोटरसाइकिल
कार, जीप या वैन
मोबाइल नंबर
क्यों जरूरी है यह सर्वे?
जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं, बजट और विकास कार्यों की दिशा तय करते हैं। इसलिए सही जानकारी देना जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।