Hindi Patrika

बड़ौली बने हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Published on July 10, 2024 by Vivek Kumar

भाजपा ने मंगलवार को सोनीपत जिले के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे बड़ौली मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी की जगह लेंगे जिनके पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी थी। पिछले साल मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय वह प्रदेश अध्यक्ष थे। वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बड़ौली ने 2019 में राई विधानसभा से चुनाव लड़ा था और 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वह इस विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले भाजपा के पहले नेता है।

Categories: राज्य समाचार