Hindi Patrika

गुजरात में आइएफएस अधिकारी ने आत्महत्या की

Published on July 13, 2024 by Vivek Kumar

गुजरात काडर के भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के अधिकारी ने शुक्रवार तड़के दाहोद शहर में अपने घर में कथित तौर पर रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। दाहोद जिले के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि आरएम परमार (56) ने सुबह करीब पांच बजे अपने आवास पर रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। परमार राज्य वन सेवा में रेंज वन अधिकारी के रूप में शामिल हुए और 2022 में उन्हें आइएफएस अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। वह दाहोद में सामाजिक वानिकी प्रभाग के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) थे। स्थानीय सामुदायिक नेता पर्वत दामोर ने बताया, 'परमार के परिवार के सदस्य तेज आवाज सुनकर उनके कमरे की ओर दौड़े।

Categories: राज्य समाचार गुजरात