
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की जीत
चुनाव परिणाम
पार्टी का नाम |
सीटें |
वोट प्रतिशत |
नेशनल कॉन्फ्रेंस |
42 |
23.43% |
कांग्रेस |
06 |
11.97% |
भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) |
29 |
25.64% |
PDP (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) |
03 |
8.87% |
CPI (M) |
01 |
0.59% |
AAP (आम आदमी पार्टी) |
01 |
0.52% |
अन्य |
08 |
28.98% |
जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनावों में INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत हासिल की। इस गठबंधन में शामिल
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सबसे अधिक 42 सीटें जीतीं, जबकि
कांग्रेस ने 6 और
CPI(M) को एक सीट मिली। सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की आवश्यकता है।
भाजपा ने 29 सीटें जीतीं, जिससे उसे पिछले चुनाव की तुलना में 4 सीटों का लाभ हुआ। हालांकि, जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष
रविंदर रैना को नौशेरा सीट से NC के उम्मीदवार से लगभग 8 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री
महबूबा मुफ्ती की पार्टी
PDP ने 3 सीटें जीतीं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने 28 सीटें हासिल की थीं। महबूबा की बेटी
इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीगुफवारा बिजबेहरा सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह 9 हजार से अधिक वोटों से हार गईं।
आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में पहली बार जीत दर्ज की है।
डोडा सीट से
मेहराज मलिक ने भाजपा के
गजय सिंह राणा को 4500 से अधिक वोटों से हराया। वहीं,
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक सीट पर जीत मिली, और 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे।
अफजल गुरु के भाई
ऐजाज गुरु को सोपोर सीट पर केवल 129 वोट मिले।
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि
उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे, और शपथ ग्रहण समारोह 11 या 12 अक्टूबर को होने की संभावना है। उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों (बडगाम और गांदरबल) पर चुनाव लड़ा और दोनों पर PDP के उम्मीदवार को हराया।
जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में 63.88% वोटिंग हुई थी, जबकि 2014 के चुनाव में यह आंकड़ा 65% था। इस बार वोटिंग प्रतिशत में 1.12% की गिरावट आई। 5 अक्टूबर को आए एग्जिट पोल में 5 सर्वे ने NC-कांग्रेस सरकार की संभावना जताई थी, जबकि 5 ने हंग असेंबली का दावा किया था।