
Narendra Modi ने देशवासियों से फिलहाल सोना खरीदने से बचने की अपील की है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को देखते हुए सरकार लोगों से गैर-जरूरी गोल्ड खरीद टालने को कह रही है। इसी बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर भारत के पास कितना सोना है और दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व किस देश के पास है?

दरअसल किसी भी देश का Gold Reserve उसकी आर्थिक मजबूती और संकट के समय सुरक्षा कवच माना जाता है। भारत भी लगातार अपने गोल्ड रिजर्व को मजबूत कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Reserve Bank of India के पास 2026 तक करीब 880 टन से ज्यादा सोना मौजूद है। RBI बीते कुछ वर्षों में लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहा है, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को और मजबूत बनाया जा सके।
वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व United States के पास है। अमेरिका के पास 8,000 टन से ज्यादा सोना बताया जाता है। इसके बाद Germany, Italy और France जैसे देशों का नाम आता है।
भारत दुनिया के टॉप गोल्ड रिजर्व वाले देशों में तेजी से अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। हालांकि भारत में ज्यादातर सोना विदेशों से आयात किया जाता है, इसलिए ज्यादा खरीदारी होने पर डॉलर की मांग बढ़ती है और विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पीएम मोदी की अपील का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखना है।