कोलकाता: Election Commission of India (ECI) ने West Bengal Assembly Election 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त Gyanesh Kumar और चुनाव आयुक्त Sukhbir Singh Sandhu तथा Vivek Joshi ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
घोषित कार्यक्रम के मुताबिक राज्य की 294 विधानसभा सीटमें से 152 सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को और 142 सीटों पर 29 अप्रैल 2026को मतदान होगा। वहीं सभी सीटों की मतगणना 4 मई 2026 को होगी, उसी दिन यह साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।
पहले चरण में 17 जिलों में वोटिंग, दूसरे चरण में 7 जिलों में
चुनाव आयोग के अनुसार राज्य के 24 चुनावी जिलों में से 17 जिलों में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं7 जिलों में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
नदिया, हुगली, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना और पूर्व बर्धमान जिलों में दूसरे चरण में मतदान होगा।
Bengal Election 2026: आपके जिले में कब वोटिंग
| जिले का नाम | मतदान की तारीख |
| —————- | ————– |
| कूचबिहार | 23 अप्रैल 2026 |
| अलीपुरदुआर | 23 अप्रैल 2026 |
| जलपाईगुड़ी | 23 अप्रैल 2026 |
| कलिम्पोंग | 23 अप्रैल 2026 |
| दार्जिलिंग | 23 अप्रैल 2026 |
| उत्तर दिनाजपुर | 23 अप्रैल 2026 |
| दक्षिण दिनाजपुर | 23 अप्रैल 2026 |
| मालदा | 23 अप्रैल 2026 |
| मुर्शिदाबाद | 23 अप्रैल 2026 |
| नदिया | 29 अप्रैल 2026 |
| उत्तर 24 परगना | 29 अप्रैल 2026 |
| दक्षिण 24 परगना | 29 अप्रैल 2026 |
| उत्तर कोलकाता | 29 अप्रैल 2026 |
| दक्षिण कोलकाता | 29 अप्रैल 2026 |
| हावड़ा | 29 अप्रैल 2026 |
| हुगली | 29 अप्रैल 2026 |
| पूर्व मेदिनीपुर | 23 अप्रैल 2026 |
| झारग्राम | 23 अप्रैल 2026 |
| पश्चिम मेदिनीपुर | 23 अप्रैल 2026 |
| पुरुलिया | 23 अप्रैल 2026 |
| बांकुड़ा | 23 अप्रैल 2026 |
| पूर्व बर्धमान | 23 अप्रैल 2026 |
| पश्चिम बर्धमान | 23 अप्रैल 2026 |
| बीरभूम | 23 अप्रैल 2026 |