नोएडा, 24 जून: एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना सेक्टर-24 पुलिस ने संयुक्त रूप से एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो तस्कर बीटेक पास हैं। जबकि एक 12वीं का छात्र है। बीटेक कर चुके तस्कर ही स्कूल, कालेज और पीजी में रहने वाले छात्रों से संपर्क करके उनको गांजा पहुंचाते थे। ये लोग मांग पर भी गांजा उपलब्ध कराते थे। इनके पास से करीब 24.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपए है।
एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना सेक्टर-24 पुलिस ने संयुक्त रूप से एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो तस्कर बीटेक पास हैं। जबकि एक 12वीं का छात्र है। बीटेक कर चुके तस्कर ही स्कूल, कालेज और पीजी में रहने वाले छात्रों से संपर्क करके उनको गांजा पहुंचाते थे। ये लोग मांग पर भी गांजा उपलब्ध कराते थे। इनके पास से करीब 24.5 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपए है।