
Philips ने भारतीय किचन के लिए अपना नया स्मार्ट कुकिंग डिवाइस Philips OneChef लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस बिना LPG गैस के कई तरह के व्यंजन बनाने में सक्षम है और इसे खास तौर पर भारतीय घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
एक इवेंट के दौरान इस डिवाइस को पेश किया गया, जहां मशहूर शेफ Ranveer Brar ने लाइव कुकिंग डेमो भी दिया। इस दौरान बताया गया कि यह डिवाइस पारंपरिक भारतीय स्वाद को बरकरार रखते हुए कुकिंग को आसान बनाता है।
कीमत और उपलब्धता
Philips OneChef की कीमत 19995 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।
33 कुकिंग फंक्शन एक ही डिवाइस में
यह एक मल्टीपर्पज कुकिंग अप्लायंस है जिसमें 33 तरह के कुकिंग फंक्शन दिए गए हैं।
इसमें आप
एयर फ्राइंग
स्टिर फ्राइंग
स्टीमिंग
बॉयलिंग
जैसे कई तरीके से खाना बना सकते हैं।
इससे किचन में अलग अलग डिवाइस की जरूरत कम हो जाती है।
एंबीहीट टेक्नोलॉजी की खासियत
इस डिवाइस में Philips की एंबीहीट टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खाना पकाने के दौरान हीट को समान रूप से फैलाती है।
इसके साथ ही इसमें स्मार्ट टेंप्रेचर कंट्रोल सिस्टम है जो खाने के अनुसार खुद ही हीट एडजस्ट करता है।
इससे खाना न सिर्फ जल्दी बनता है बल्कि उसका स्वाद और टेक्स्चर भी बेहतर रहता है।
आसान इस्तेमाल और स्मार्ट कंट्रोल
Philips OneChef में गाइडेड कुकिंग प्रोग्राम दिए गए हैं, जिससे यूजर्स आसानी से अलग अलग डिश बना सकते हैं। यह डिवाइस शुरुआती यूजर्स के लिए भी काफी आसान है।
Philips का यह नया स्मार्ट किचन डिवाइस भारतीय किचन के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो बिना गैस के कुकिंग करना चाहते हैं या मॉडर्न और स्मार्ट किचन अप्लायंस की तलाश में हैं।