रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक होंगी।
थ्योरी परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक संपन्न होंगे। इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 25 फरवरी से 9 मार्च 2026 के बीच अपलोड किए जाएंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी के अनुसार विषय और तारीख के हिसाब से शेड्यूल देखें। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में 9:45 बजे से 1:00 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
छात्र www.jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
🗓 JAC 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल (Excel स्टाइल)
| परीक्षा की तिथि | कक्षा 10वीं/विषय | कक्षा 12वीं/विषय |
|---|---|---|
| 3 फरवरी 2026 | IIT एवं अन्य वोकेशनल विषय | वोकेशनल सब्जेक्ट |
| 4 फरवरी 2026 | हिंदी-ए, हिंदी-बी | अर्थशास्त्र (साइंस-कॉमर्स), मानवशास्त्र |
| 5 फरवरी 2026 | कॉमर्स, गृह विज्ञान | गणित / सांख्यिकी |
| 6 फरवरी 2026 | उर्दू, बांग्ला, उड़िया | अर्थशास्त्र (आर्ट्स), एकाउंटेंसी |
| 7 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान | भौतिक विज्ञान |
| 9 फरवरी 2026 | विज्ञान | बायोलॉजी (बॉटनी+जूलॉजी), बिजनेस स्टडीज, समाजशास्त्र |
| 10 फरवरी 2026 | संगीत | जियोलॉजी, बिजनेस गणित, भूगोल |
| 11 फरवरी 2026 | गणित | एंटरप्रेन्योरशिप, होम साइंस |
| 13 फरवरी 2026 | अंग्रेजी | फिलॉसफी, केमिस्ट्री |
| 14 फरवरी 2026 | खड़िया खोरठा, कुरमाली, नागपुरी पंचपरगनि | इतिहास |
| 16 फरवरी 2026 | संस्कृत | राजनीतिक विज्ञान |
| 17 फरवरी 2026 | अरबी, फारसी, हो, मुंडारी | मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस |
| 18 फरवरी 2026 | – | हिंदी-ए, अंग्रेजी-ए (कला) |
| 20 फरवरी 2026 | – | हिंदी-ए, अंग्रेजी-ए, संगीत |
| 21 फरवरी 2026 | – | वैकल्पिक विषय, अतिरिक्त विषय |
| 23 फरवरी 2026 | – | हिंदी-बी और मातृभाषा |