
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बिगड़ते हालात के बीच पाकिस्तान सुपर लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी खिलाड़ी को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी लेना जरूरी होगा।
सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया यह फैसला कई खिलाड़ियों के PSL 2026 में खेलने पर असर डाल सकता है। इतना ही नहीं, इससे उनके इंटरनेशनल कमिटमेंट और आगामी क्रिकेट शेड्यूल पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है।
BCB के इस रुख के बाद अब उन बांग्लादेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता अनिश्चित मानी जा रही है, जो PSL में हिस्सा लेने वाले थे। मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रहा है।