
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। इस बीच युद्ध खत्म करने की मांग तेज हो गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में बातचीत जारी होने का दावा किया है, जिसके बाद उम्मीद जगी है कि तनाव कम हो सकता है।
ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच पूरे हफ्ते बातचीत चल सकती है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ईरान की ओर से कौन प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस बीच खबर है कि ईरान ने भी युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं।
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं ये शर्तें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका से खाड़ी क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों को बंद करने की मांग की है। इसके अलावा सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने और हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली कार्रवाई रोकने की भी शर्त रखी गई है।
ईरान ने यह भी कहा है कि उसे होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की अनुमति दी जाए। साथ ही एक नई समुद्री व्यवस्था बनाने की बात भी कही गई है, जिसमें इस क्षेत्र पर उसका प्रभाव बढ़े।
अन्य प्रमुख शर्तों में यह शामिल हैं
अमेरिका भविष्य में ईरान पर हमला नहीं करेगा इसकी गारंटी
पश्चिम एशिया में सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए
युद्ध के दौरान हुए नुकसान का वित्तीय मुआवजा दिया जाए
ईरान पांच वर्षों के लिए बैलिस्टिक मिसाइल विकास सीमित करने को तैयार है
यूरेनियम संवर्धन को कम करने और 60 प्रतिशत संवर्धित भंडार पर चर्चा के लिए तैयार
IAEA को परमाणु सुविधाओं के निरीक्षण की अनुमति
प्रॉक्सी समूहों को फंडिंग रोकने पर सहमति