
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया।
Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पहले भी हो चुकी है भर्ती
इससे पहले जनवरी में भी सोनिया गांधी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच में पता चला कि ठंड और प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ गया था।
पेट की समस्या के चलते भी हुई थीं भर्ती
इससे पहले 19 जून 2025 को भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी गंभीर समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जून को इंफेक्शन की शिकायत के बाद उन्हें एडमिट किया गया था। करीब चार दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
2011 में हुआ था कैंसर का इलाज
साल 2011 में सोनिया गांधी का अमेरिका में कैंसर का इलाज हुआ था। इसके बाद से वह समय समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझती रही हैं। हालांकि 2012 में इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था।