
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। ईरान ने इस कार्रवाई को उकसावे वाली करार देते हुए जवाबी हमले की चेतावनी दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कुछ रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। हमलों के बाद तेहरान समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।
ईरान की ओर से कहा गया है कि वह इस हमले का कड़ा जवाब देगा। इस बयान के बाद क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने इजरायल और ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि वे अत्यधिक सतर्क रहें, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें, शेल्टर के पास रहें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
24×7 हेल्पलाइन नंबर:
फोन: +972-54-7520711
ईमेल: [cons1.telaviv@mea.gov.in](mailto:cons1.telaviv@mea.gov.in)
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
आपातकालीन संपर्क नंबर:
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय समाचार और आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें, मोबाइल में इमरजेंसी अलर्ट सक्रिय रखें, पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें और दूतावास के संपर्क नंबर अपने पास रखें।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार और तेल कीमतों पर भी पड़ सकता है। भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।