
रांची में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला। राज्य के मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने गैस संकट के मुद्दे को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।
हालांकि विपक्ष का कहना है कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पहले से ही खराब है और पूरे राज्य की जनता इससे अच्छी तरह परिचित है। इसके अलावा धान खरीद, कोल्ड स्टोरेज की कमी और किसानों की खराब स्थिति जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि राज्य में गैस सिलेंडर 400 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। अब गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष सरकार से अपने वादों को पूरा करने की मांग कर रहा है।